फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   women dead

पिटाई से जख्मी गर्भवती महिला ने दम तोड़ा

Mon, 03 Aug 2015 10:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 03 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
फरधान क्षेत्र के गांव लोनपुरवा में ससुराल वालों की पिटाई से जख्मी गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका के भाई ने हैदराबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर महिला के पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हैदराबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

लोनपुरवा निवासी करन सिंह की पत्नी 25 वर्षीय सरेखा देवी को ससुराल वालों ने किसी बात को लेकर पीट दिया था, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग 28 जुलाई को सरेखा को अपने साथ लेकर हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अयोध्यापुर चले गए थे। सरेखा के गर्भवती होने के कारण उसकी तबियत बिगड़ने लगी, तो उसे लखीमपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरेखा के भाई जयसिंह ने बताया कि कुछ दिन तक इलाज के बाद प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने जवाब दे दिया, तो जिला अस्पताल में दिखाया। यहां भी डॉक्टरों ने हाथ लगाने से मना कर दिया, जिसके बाद एक अगस्त को वह सरेखा को लेकर लखनऊ जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जयसिंह अपनी बहन का शव लेकर सीधे अपने गांव अयोध्यापुर पहुंचा और मामले की तहरीर हैदराबाद पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया लेकिन उस दिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को महिला का पोस्टमार्टम हुआ। उधर, हैदराबाद पुलिस ने बताया हैै कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होगा, जिसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed