{"_id":"e568807a138a8b7c45156056590407f3","slug":"woman-s-body-farm-found-murder-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका
निघासन
Updated Fri, 05 Jun 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नंदापुरवा में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। खेत से गुजरे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिवार वालों को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव नंदापुरवा निवासी 45 वर्षीय सुजाता पत्नी रामविलास गुरुवार की दोपहर 12 बजे शौच के लिए खेत गईं थी। जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव के पश्चिम रामकुमार के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव पर खरोेंच के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसओ अनिल शाही ने बताया कि दोनों पक्ष सुलह समझौता कराना चाहते थे, लेकिन मामला संदिग्ध होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।