फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman 's body cane Recovered from the farm

महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद

Thu, 03 Dec 2015 06:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 03 Dec 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
थाना खीरी के गांव कादीपुर सानी में बुधवार को लकड़ी काटने खेत गई महिला का शव दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कादीपुर सानी गांव निवासी हमीदुल्ला शाह की पत्नी बकरीदन (60) बुधवार की दोपहर लकड़ी काटने के लिए घर से निकली थी। शाम तक महिला के न लौटने पर घरवालों को चिंता हुई और उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी बल्कि बृहस्पतिवार की सुबह फिर से गांव के पास खेतों में खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

मृतका के देवर शमीउल्ला ने बताया कि एक खेत की मेड़ पर कटी हुई लकड़ियां दिखी तो आसपास गन्ने के खेत में तलाश की, जहां एक गन्ने के खेत में महिला का शव बरामद हुआ। शरीर पर जाहिरा चोटों के निशान तो नहीं मिले बल्कि मृतका के कान से खून निकल रहा था। मामले की सूचना खीरी पुलिस को दी गई इसके बाद एसओ महेंद्र सचान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार वालों ने भी हत्या की आशंका जताई है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed