{"_id":"f82776ede74398a408f91fcdfbc98cd7","slug":"woman-head-shot-nephew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान को भांजे भतीजे ने गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला प्रधान को भांजे भतीजे ने गोली मारी
मैलानी
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
सुआबोझ की ग्राम प्रधान गुलाइची देवी को सगे भांजे, भतीजे और पुराने ड्राइवर ने सोमवार की सुबह गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। प्रधान को बचाने आई एक रिश्तेदार महिला पर भी हमलावरों ने एक फायर किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। इस मामले में तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि पुलिस इस मामले को गुलाइची देवी के पति की मौत से भी जोड़ते हुए पड़ताल कर रही है। करीब पांच माह पूर्व उनके पति की संदिग्ध हालात में छत से गिरकर मौत हो गई थी। तब परिजनों ने गुलाइची और उनके एक करीबी पर कई तरह के आरोप लगाए थे।
पुलिस के अनुसार, गुलाइची देवी सुबह साढ़े छह बजे घर के पास स्थित अपना धान का खेत देखने गईं थीं। इसी दौरान फुलहिया के रहने वाले भांजे रमेश पुत्र लालजी, भतीजे रामकरन पुत्र रामनरेश और उनकी गाड़ी के ड्राइवर रह चुके सुरजनपुर निवासी धर्मेंद्र ने उन्हें घेर लिया। गुलाइची शोर मचाती हुई भागीं, इसी दौरान रमेश ने उन पर पीछे से सिर में गोली मार दी। फिर भी गुलाइची भागती रहीं और थोड़ी दूर पर रिश्तेदार राममिलन के घर में घुस गईं। मकान का दरवाजा तो उन्होंने बंद कर लिया लेकिन पीछे बाउंड्री न होने का फायदा उठाकर दो हमलावर अंदर घुस आए। हमलावर गुलाइची को पकड़कर ले गए और राममिलन के मकान से सटे खेत में गिराकर दो गोलियां पेट में मार दीं। उन्हें मरा हुआ समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए। इसी बीच गुलाइची को बचाने आई राममिलन की पत्नी दुर्गा देवी पर भी हमलावरों ने फायर किया, लेकिन गोली उनके सिर के पास से निकल गई। हालांकि गोली से दुर्गा देवी की साड़ी का पल्लू जल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गुलाइची को गोला सीएचसी भिजवाया, वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। बाद में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक हमलावर ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया, जबकि थाना मैलानी प्रभारी ने समर्पण या किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया है।