{"_id":"d2013f5cca7651f18258357bf2da97e1","slug":"woman-arrested-with-three-hundred-cheating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से तीन लाख ठगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से तीन लाख ठगने वाला गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 05 May 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी थाना क्षेत्र में एक महिला से तीन लाख रुपये ठगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला से ठगी करने वाले पसगवां क्षेत्र के गांव बढैया निवासी अभियुक्त को मोहम्मदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसकी निशानदेही पर तीन लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।
एसपी अरविंद सेन ने बताया है कि जनपद हरदोई के थाना पिहानी के गांव भैरवा निवासी रामनरेश राठौैर की दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक की पत्नी पूनम देवी को पांच लाख रुपये मिले थे। यह धनराशि जेबीगंज स्थित एसबीआई के खाते में जमा हुई थी। पूनम अपने परिवार का पेट पालने के लिए जेबीगंज के निकट हाइवे पर स्थित हरियाली बाजार में चाय की दुकान चलाती है। बकौल पूनम देवी पसगवां थाना क्षेत्र के बढैया गांव निवासी रामसेवक उसकी दुकान पर आने लगा और अपना नाम राहुल राठौर बताया। उसने महिला को न्यायालय से दुर्घटना बीमा क्लेम के तौर पर 15 लाख रुपये दिलाने का झांसा दिया, जिसके लिए करीब तीन लाख रुपये घूस में खर्चा होने की बात भी बताई। पूनम उसके इरादों को भांप नहीं सकी और झांसे में आ गई। 27 अप्रैल 2015 को जेबीगंज स्थित एसबीआई शाखा से पूनम ने तीन लाख रुपये निकाले और रामसेवक के साथ बाइक से मोहम्मदी गई। रामसेवक ने पूनम को एक मंदिर के सामने बैठाकर रुपये ले लिए और बहाना किया कि तुम्हारे पिता को बुलाकर लाता हूं। साथ ही उसने पूनम को भरोसा दिलाया कि इसके बाद लखीमपुर चलकर 15 लाख की चेक दिलाऊंगा। इसके बाद रामसेवक तीन लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। इसके बाद महिला की तहरीर पर मोहम्मदी पुलिस ने आरोपी रामसेवक के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई। इसी क्रम में उसे मोहम्मदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
टीम में यह रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही, कस्बा चौकी इंचार्ज फूलचंद्र, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश सिंह, आरक्षी राजेंद्र प्रसाद यादव, कांस्टेबल रामकुमार और इंद्रेश कुमार।
विज्ञापन
अभियुक्त के कब्जे से कई पास बुके बरामद
पकड़े गए अभियुक्त रामसेवक के कब्जे से पुलिस को कई पास बुकें मिलीं, जिससे प्रतीत होता है कि वह लोगों को झांसा देकर उन्हें ठगी का शिकार बनाता था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह लोगों को पेंशन दिलाने का काम करता था।