{"_id":"644d824f1e6e282618a3de6336ae43d7","slug":"with-the-intent-to-steal-rogues-entered-chased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने के इरादे से घुसे बदमाशों को खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करने के इरादे से घुसे बदमाशों को खदेड़ा
बेलरायां
Updated Mon, 12 Jan 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के ग्राम हरबक्शाहपुरवा में चोरी करने के इरादे से घुसे आधा दर्जन बदमाशों को ग्रामीणों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर खदेड़ दिया। घटना की सूचना पर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों को गन्ने के खेतों में तलाश किया। इस दौरान बदमाश घने कोहरे में भागने में सफल रहे।
शनिवार की देरशाम को आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम तकियापुरवा निवासी अजय कुमार वर्मा के मकान में घुसकर चोरी का प्रयास किया था। चोरी में असफल होने के बाद बदमाश कस्बा निवासी रमेश पान वाले के मकान की छत पर चढ़कर घटना को अंजाम देने की फिराक थे। लेकिन गृहस्वामी और पड़ोसियों के शोरशराबा करने पर बदमाश छत से कूदकर चंपत हो गए थे। इससे ग्रामीणों ने बदमाशों से निपटने के लिए रात्रि में मुहिम तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को बदमाशों ने रेलवे स्टेशन के पड़ोस में स्थित ग्राम हरबक्शाहपुरवा निवासी चीनी मिल कर्मचारी राजेंद्र्र यादव और दौलत यादव के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। इसबीच गृहस्वामी के शोरशराबा करने पर ग्रामीणों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों को गांव के बाहर खदेड़ दिया। घटना की सूचना पर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों की गन्ने के खेतों में तलाश की पर वे फरार होने में सफल रहे।