{"_id":"4a334a271ef4653800a0a5c78ad666ec","slug":"with-110-liters-of-wine-women-including-three-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 लीटर शराब के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
110 लीटर शराब के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
निघासन
Updated Sun, 22 Feb 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस, राजस्व और आबकारी की संयुक्त टीम ने करीब एक दर्जन गांवों में छापेमारी करके करीब 110 लीटर अवैध शराब संग एक महिला समेत तीन लोगों को दबोचा। इस दौरान करीब 3500 लीटर लहन भी नष्ट किया। सीओ ने चक्करपुर गांव में कारोबारियों को दौड़ाया, लेकिन वह गन्ने में होकर भाग निकले। सबसे अधिक शराब के उपकरण भी इसी गांव से मिले।
आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि एसडीएम पीके सिंह, सीओ मोहम्मद इब्राहिम के नेतृत्व में तिकुनियां कोतवाली के गांव चक्करपुर और सिंगाही थानाक्षेत्र के गांव भेड़ौरा, सिंगहा कलां, खैरीगढ़, रहीमपुरवा, रामनगर, शीतलापुर, नौरंगाबाद, नौबना, कटहिया, मटहिया समेत करीब एक दर्जन गांवों में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान नौरंगाबाद निवासी लज्जा पत्नी केदारी, बदलू, सुनील राज निवासी भिड़ौरा के पास से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। निरीक्षक ने बताया कि लगातार छापेमारी के चलते शराब के कारोबारियों ने अपने ठिकाने बदल दिया है। इस बार घने जंगल और नदी के किनारे बीहड़ वाले स्थानें को अपना अड्डा बनाया है। जहां पर आसानी से पहुंचना मुश्किल हो रहा है।