फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild elephants attacked two villages built

जंगली हाथियों ने दो गांवों को बनाया निशाना

Mon, 09 Jan 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंदनचौकी।
अमर उजाला ब्यूरो चंदनचौकी। Updated Mon, 09 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Wild elephants attacked two villages built
crop - फोटो : amar ujala
- सारभूसी और चंदनचौकी गांव में रौंदी फसल
विज्ञापन

थारू क्षेत्र में बीते कई दिनों से जंगली हाथियों का कहर लगातार जारी है। जंगली हाथी किसानों की खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल को खाकर और रौंदकर लगातार नष्ट कर रहे हैं। इसी में बीती रात सारभूसी गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। 
रविवार रात दुधवा पार्क के जंगल से निकले चार दर्जन से ज्यादा हाथियों के झुंड ने थारु ग्राम सारभूसी में जमकर तबाही मचाई। उन्होंने वहां के किसान बाबूराम, हरिराम, गनशा, दुखीराम, खुशीराम, छिद्दू चौधरी, बालगोविंद, बुधराम, रामकिशन, सेवाराम, भगन, गजोधर, नेवाराम और मूलचंद राना की खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल को खाकर तथा पैरों से रौंदकर नष्ट कर डाला। ग्रामीणों ने किसी तरह गोला पटाखा आदि दगा कर हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ा। थोड़ी देर बाद हाथियों का झुंड चंदनचौकी गांव के खेतों में घुस गया और वहां के किसान पूरन लाल राना का तीन बीघा गन्ना और मिथलेश का दो बीघा खड़ी गेहूं की फसल को खाकर पैरों से रौंद डाला। इससे पूर्व भी जंगली हाथियों का झुंड थारू क्षेत्र के ग्राम भूंडा, हिम्मतनगर, बजाही, सूरमा, बलेरा आदि गांवों में तबाही मचा चुके हैं।
विज्ञापन

00
सारभूशी गांव में हाथियों का झुंड आबादी तक पहुंच गया और वहां के किसान मूलचंद की रखवाली के लिए नजदीक बनी झोपड़ी को तोड़ डाला तथा उसमें रखे बर्तनों को पैरों से रौंदकर तोड़ डाला और रखा राशन भी बिखेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed