फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wall and roof collapsed , killing two people

दीवार और छप्पर गिरने से दो लोगों की मौत

Sun, 23 Aug 2015 08:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
Wall and roof collapsed , killing two people
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बारिश के चलते दीवार और छप्पर गिरने से दबकर एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ईसानगर। थाना क्षेत्र के लौकाही गांव में एक घर की कच्ची दीवार अचानक ढह गई, जिसके नीचे दबने से एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ईसानगर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब नौ बजे गांव में एक फेरी वाला पहुंचा। गांव के ही मन्नीलाल के पशुवाड़े के पास रामगुलाम भार्गव की नौ वर्षीय पुत्री सीता उससे टाप्स देखने लगी। साथ में उसका भाई राहुल, गांव का ही सूरज और आशीष थे। तभी अचानक मन्नी लाल के पशुवाड़े की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में रामगुलाम भार्गव की पुत्री सीता और राहुल, मन्नीलाल का पुत्र आशीष और रामगुलाम लोध का पुत्र सूरज के साथ दुकानदार भी दब गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने आनन फानन में लोगों को मलबे से निकाला। तब तक रामगुलाम भार्गव की पुत्री सीता की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि भाई राहुल पुत्र रामगुलाम भार्गव, सुरज पुत्र रामगुलाम लोध, आशीष पुत्र मन्नी लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तहसीलदार अशोक यादव, थानाध्यक्ष रामकुमार यादव मौके पर पहुंच गए। घायल बच्चों को एंबुलेंस से लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक सीता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैगलगंज। औरंगाबाद चौकी इलाके के रामपुर गांव में रविवार सुबह करीब आठ बजे महेश मौर्या के मकान के बाहर दीवार पर रखा छप्पर रात हुई बरसात के चलते भरभराकर गिर पड़ा। छप्पर के नीचे महेश की मां 72 वर्षीय बृजरानी और बेटी सरिता चारपाई पर लेटी हुई थी, जो दब गईं। दादी और पोती के दबे होने की जानकारी पाकर आस पड़ोस के लोगों ने जैसे तैसे दोनों को बाहर निकाला, लेकिन बृजरानी दम तोड़ चुकी थीं जबकि सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed