फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Waiting for the autopsy report Fulbehd police

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में फूलबेहड़ पुलिस

Tue, 19 May 2015 07:06 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Tue, 19 May 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
भिखनापुर में संदिग्ध हालात में हुई बालक की मौत के मामले में फूलबेहड़ पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कार्रवाई को लेकर पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जबकि पीड़ित परिवार आरोपियों के खौफ से सहमा है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के भिखनापुर गांव में सोमवार को स्व. सोने लाल के दस वर्षीय पुत्र रामू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतक की मां फूलनदेवी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस के मुताबिक फूलनदेवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर बेटे को पीटकर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था। फूलनदेवी ने बताया कि पिटाई के दूसरे दिन बालक की मौत हो गई थी। एसओ आरपी ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed