{"_id":"ca6152cccf53eb08574ed784b425eb03","slug":"wages-of-the-person-body-was-found-murder-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी करने गए व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी करने गए व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका
निघासन
Updated Fri, 02 Oct 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
एक दिन पहले घर से मजदूरी करने गए एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के किनारे पड़ा मिला। परिवार वालों ने दो लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक का पेट और एक हाथ झुलसा हुआ था। एसओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
क्षेत्र के गांव सुरजीपुरवा निवासी मुनेश ने बताया कि हुलासी पुरवा निवासी एक व्यक्ति के यहां शराब बनती है। उसी के यहां उसका पिता 50 वर्षीय नेकीराम मजदूरी करता है। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे रोज की तरह वह मजदूरी करने गया था। दोपहर में जब वह खाना खाने के लिए घर नहीं आया तो परिवार वाले उसकी तलाश में हुलासी पुरवा गए। वहां उन लोगों ने नेकीराम के न आने की बात कही। देर शाम गांव का ही एक मूकबधिर युवक गांव के पूरब बने नाले के पास गया था। वहां नेकीराम का शव पड़ा हुआ देखकर उसने परिवार वालों को सूचना दी। मृतक नेकीराम की पत्नी रामरानी ने बताया कि उसके पति का पेट और हाथ बुरी तरह से झुलसा हुआ था। देखने से लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को डेढ़ किलोमीटर दूर गांव के पास डाल दिया गया था। मृतक नेकीराम की पत्नी रामरानी, बेटा मुनेश, लैला, मंजनू और पुत्री पंछी का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ डीके यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।