{"_id":"6afca44eb7527224cb04b447","slug":"dumper-that-rammed-into-mlas-car-now-in-police-custody-ayodhya-news-c-97-1-ayo1047-163251-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विधायक की कार में टक्कर मारने वाला डंपर पुलिस के कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विधायक की कार में टक्कर मारने वाला डंपर पुलिस के कब्जे में
Wed, 18 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
रानी बाजार। सोहावल-मसौधा संपर्क मार्ग पर सोमवार देर रात मिल्कीपुर से भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान की कार से टकराने वाले डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, अभी तक विधायक के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। उधर, सोमवार रात विधायक को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विधायक चंद्रभानु पासवान सोमवार देर रात अपने काफिले के साथ भरतकुंड नंदीग्राम में आयोजित महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। सोहावल-मसौधा संपर्क मार्ग पर भाभा चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर उनकी कार से टकरा गया था। हादसे में विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
सीटी स्कैन कराने के बाद सिर में चोट होने पर उन्हें रात करीब 11 बजे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में उनके इलाज के दौरान बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सहित कई लोग उनका हाल जानने पहुंचे। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।