फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers from banging punk

ग्रामीणों की पिटाई से बदमाश मरणासन्न

Tue, 08 Sep 2015 08:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 08 Sep 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers from banging punk
सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवालापुरवा गांव में सोमवार रात को बदमाशों ने लूटपाट के इरादे सेे धावा बोला, जहां ग्रामीणों के जाग जाने पर वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। बल्कि एक युवक बदमाशों से भिड़ गया, जिसमें वह घायल हो गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने एक बदमाश की पिटाई कर दी, जिससे वह मरणासन्न हो गया। जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। रात में ही घायल युवक और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात को चार से पांच बदमाश शिवालापुरवा निवासी सलीम के घर घुसे और गैस सिलेंडर लूट लिया। इसके बाद सलीम ने शोर मचा दिया, जिससे ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। बताते हैैं कि सलीम बदमाशों से भिड़ गया, जिसमें वह घायल हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एक बदमाश की घेरकर जबरदस्त पिटाई कर उसे मरणासन्न कर दिया। जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले। मामले की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पहले सलीम को गोली लगने की सूचना थी, लेकिन डॉक्टर ने फायर इंजरी से इंकार कर दिया है। वहीं पकड़े गए बदमाश की पहचान भंसड़िया निवासी दिनेश के तौर पर हुई है, जिसे डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर किया है।
विज्ञापन

कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच में पता चला हैै कि दिनेश कच्ची शराब पीने शिवालापुरवा आया था, जहां रात को उसने चोरी का प्रयास किया। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed