फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Verification of tenants will be

किराएदारों का कराया जाएगा वेरीफिकेशन

Tue, 19 May 2015 07:07 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Tue, 19 May 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
इलाके में कुछ दिनों के भीतर अपहरण की हुई दो वारदातों के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। सीओ रामआसरे सिंह ने किराएदारों के सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं और साथ ही उन्होंने लोगों से भी बगैर आईडी और सत्यापन के किराएदार न रखने का अपील की है।
विज्ञापन

एक मई को राजू उर्फ अब्दुल हक एक 11 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गया था। बाद में वह शाहजहांपुर में पकड़ा गया ओर किशोरी भी बरामद कर ली गई। इस व्यक्ति का पता किसी के पास नहीं था। इससे इसको तलाशने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी वारदात के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। सीओ रामआसरे सिंह कहते हैं किराएदारों का सत्यापन होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इलाके के वे लोग जो किराएदार रखते हैं उनसे उन किराएदारों की आईडी ली जाएगी और उनका सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि  सिर्फ किराएदार ही नहीं होटलों, धर्मशालाओं आदि में भी लोग किसी को बिना आईडी रुकने न दें। कहा कि इससे इस तरह की वारदातों को रोकने में काफी मद्द मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने गश्त  बढ़ाई, रखी जा रही नजर
अपहरण, चोरियों की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। इसके साथ संदिग्ध दिखने वालों पर उसकी नजरें भी गड़ गईं हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर वह तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed