{"_id":"3593230aade6943f071250bba4f5ff8b","slug":"utrn-of-accountant-reported-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम का यूटर्न, चोरी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम का यूटर्न, चोरी की रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदी
Updated Sun, 05 Apr 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर बरैंचा गांव के पास अनुबंधित बस रोककर उसमें बैठे मुनीम से 1.92 लाख की लूट के मामले में यूटर्न आ गया है। पुलिस पहले ही घटना पर संदेह जता रही थी, जिसके बाद पीड़ित मुनीम भी शनिवार की देर शाम लूट को नकारते हुए दूसरी कहानी बताने लगा। पुलिस ने मुनीम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया हैै। कोतवाली पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
बता दें कि शनिवार को गोला और मोहम्मदी से तकादा वसूली करके शाहजहांपुर जा रहे मुनीम अर्जुन वर्मा से बरैंचा ईंट भट्टे के पास बदमाशों द्वारा 1.92 लाख रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया था। थाना पसगवां की चौकी मोहम्मदपुर ताजपुर में लूट की घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस जांच में मामला कुछ और ही निकला। बरेली की बांबे होजरी का मुनीम अर्जुन वर्मा पुराना शहर सुनारों वाली गली का रहने वाला है। वह प्रत्येक शनिवार को गोला मोहम्मदी से तकादा का पैसा वसूल कर ले जाता है। सीओ एसी श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक सीबी सिंह ने शाम को मुनीम से वारीकी से पूछताछ की तो मामला कुछ और सामने आया। मुनीम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बस में कंडक्टर की सीट के पास बैठा था। तमाम लोग रास्ते में बस से चढ़े और उतरे, बरैंचा के आगे देखा उसे बैग गायब होने का अहसास हुआ।
विवेचना बीट इंचार्ज को सौंपी
पुलिस ने मुनीम को साथ लेकर जिस-जिस व्यापारी से तकादा का पैसा लिया था वहां पूछ ताछ कर रही है। पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग जांच कर रही है। गोला मोहम्मदी के व्यापार मंडल ने पदाधिकारियों ने घटना के बारे में पुलिस से बातचीत करके शीघ्र वर्क आउट करने की मांग की है। इस केस की विवेचना बीट इंचार्ज अतुल कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सीबी सिंह ने बताया कि मुनीम अर्जुन वर्मा सही बात नहीं बता रहा है। उसने बैग गायब होने की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जिसके आधार पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं, जिसमें एसएसआई राम सिंह पवार और नगर चौकी प्रभारी फूलचंद्र को जिम्मेदारी दी गई है।