{"_id":"6afdf3cae4fa755ac6063264","slug":"10-child-labourers-rescued-from-jananayak-express-ambala-news-c-36-1-amb1001-172856-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जननायक एक्सप्रेस से 10 बाल श्रमिक कराए मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जननायक एक्सप्रेस से 10 बाल श्रमिक कराए मुक्त
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस से संरक्षण में लिए गए बच्चों से मंत्रणा करते टीम स
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बाल तस्करी और बाल मजदूरी के खिलाफ संयुक्त टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई की। जननायक एक्सप्रेस से 10 नाबालिग लड़कों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। ये बच्चे बिहार और उत्तर प्रदेश के थे, जिन्हें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था।
सूचना जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस के टोल-फ्री नंबर पर मिली थी। यह जानकारी जिला युवा विकास संगठन के प्रधान परमजीत सिंह बडोला को दी गई। उनके निर्देश पर स्टेट प्रोग्राम मैनेजर अजय तिवारी ने तुरंत महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति और अन्य संबंधित इकाइयों को सतर्क किया। रात करीब नौ बजे ट्रेन के कैंट स्टेशन पहुंचने पर टीम ने बच्चों को बचाया। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चों ने कई बातें बताईं। उन्हें 10 हजार रुपये अग्रिम और 15 हजार रुपये मासिक वेतन का लालच दिया गया था। कुछ बच्चों को हरियाणा के करनाल और हिमाचल प्रदेश में भी मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। उनसे प्रतिदिन 11 घंटे काम लिया जाना था।
बच्चों को आश्रय गृह भेजा गया
बचाए गए सभी बच्चों की आवश्यक डीडीआर और चिकित्सा प्रक्रिया पूरी की गई। उन्हें बाल कल्याण समिति अंबाला की अध्यक्ष रंजीता सचदेवा के समक्ष पेश किया गया। समिति ने बच्चों को सुरक्षा और परामर्श के लिए खुला आश्रय गृह भेजने का आदेश दिया। अब टीम उनके परिजनों की तलाश कर रही है।