Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   They had cherished dreams of seeing him wear the wedding headdress... but their son returned wrapped in a white sheet.

Karnal News: सेहरा सजाने के संजोए थे सपने... सफेद चादर में आया बेटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
They had cherished dreams of seeing him wear the wedding headdress... but their son returned wrapped in a white sheet.
इंद्री तुषार कांबोज का शव घर पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
करनाल/इंद्री। विदेश में था बेटा। आंखों में सुनहरे सपने पल रहे थे। बेटे के घर लौटने पर सेहरा सजाने की तैयारियां करनी थीं। यकायक सब बदल गया। बेटा लौटा लेकिन सफेद चादर में। परिवार ने बुधवार को नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


इस बार बात हो रही है ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ब्याना गांव के 24 वर्षीय तुषार कांबोज की। उनका पार्थिव शरीर 20 दिन बाद घर पहुंचा। बेटे को दूल्हा बनते देखने का सपना संजो रहे माता-पिता और परिजन के लिए यह पल असहनीय था। घर में जिस लाडले की वापसी का इंतजार था, वह चार कंधों पर अंतिम सफर के लिए लौटा। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। छोटे भाई मोहिल ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

तुषार के पिता राकेश कुमार पेशे से टेलर हैं। उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बेटे का भविष्य संवारने के लिए हरसंभव कोशिश की थी। बेटे को विदेश भेजने के लिए पशुबाड़ा बेच दिया। कर्ज भी लिया। करीब 15 लाख रुपये खर्च कर एक जनवरी 2022 को उसे स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजा। परिवार को उम्मीद थी कि तुषार वहां पढ़ाई पूरी कर बेहतर भविष्य बनाएगा और घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाएगा। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के साथ वह ट्रक चालक के रूप में काम करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हर आंख नम थी। परिवार को ढाढ़स बंधाने के लिए पहुंचे लोगों के पास राहत के लिए कोई शब्द नहीं थे।


एक रात पहले हुई थी बात

पिता राकेश कुमार के अनुसार, 29 अक्तूबर को तुषार से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। परिवार में बन रहे नए मकान के बारे में बताया था। घर लौटने के बारे में पूछने पर तुषार ने बताया था कि जनवरी 2027 में मकान का काम पूरा होने के बाद वह भारत आएगा। परिवार ने उसके लौटने पर शादी के सपने संजो रखे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह बातचीत तुषार से आखिरी बातचीत साबित होगी।
30 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हादसा हुआ था। न्यू साउथ वेल्स के ह्यूम हाईवे पर गनिंग के पास तुषार का ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया था। तुषार की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिवार को हादसे की सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली थी।



शव लाने में दोस्त बने मददगार

हादसे के बाद परिवार ने तुषार का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार से मदद मांगी थी। शुरुआत में करीब 10 दिन में शव पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन कागजी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते इंतजार लंबा खिंच गया। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे तुषार के साथियों ने शव भारत लाने में परिवार की मदद की।

इंद्री तुषार कांबोज का शव घर पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

इंद्री तुषार कांबोज का शव घर पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

इंद्री तुषार कांबोज का शव घर पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

इंद्री तुषार कांबोज का शव घर पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed