फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Used near Bijua Found tiger pug marks

बिजुआ के निकट खेतों में मिले बाघ के पग चिह्न

Mon, 28 Dec 2015 12:10 AM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Mon, 28 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Used near Bijua Found tiger pug marks
बाघ की अब एक जगह और लोकेशन मिल रही है। सेमरिया से करीब तीन किमी दूर बिजुआ व मूड़ा बुजुर्ग गांव के बीच खेतों में पगमार्क पाए गए हैं। रविवार को खेत गए लोगों ने जब ये पगमार्क देखे तो सूचना आम हो गई। वहीं बिजुआ के करीब एक गन्ने के खेत में नीलगाय का शिकार पड़ा हुआ देखे जाने से लोगों का दावा है कि बाघ इन्हीं खेतों में बैठा हुआ है।
विज्ञापन

भीरा रेंज के बिजुआ इलाके में भी बाघ के पगमार्क मिलने से यह पुष्टि हो गई है, कि बाघ इस इलाके में भी मौजूद है। अब विशेषज्ञ यह तय करेंगे कि सेमरिया इलाके व बिजुआ इलाके में बाघ के मिल रहे पगमार्क एक ही टाइगर के हैं या दोनो अलग अलग हैं। बिजुआ के राहुलनयन मिश्रा के गन्ने के खेत के निकट बोई लाही के खेत में बाघ के पगमार्क मिलने से लोगों में बाघ का डर बैठ गया। शाम को जैसे ही लोगों को जानकारी मिली, लोग पगमार्क देखने पहुंच गए।
विज्ञापन

वैसे ये मार्क कल के लग रहे हैं। बतो दें कि पिछले रविवार को इसी जगह से 100 मीटर दूर एक खेत में नीलगाय का शिकार करने और रात को भीरा राज्य मार्ग पर काली मंदिर के पास बाघ देखा गया था। लोगों ने तब भी खबर दी थी लेकिन वन महकमे के जिम्मेदार यहां नही पहुंचे थे। उधर गांव के करीब उदियापुर खेतों में मस्तराम वाजपेयी के खेत में एक नीलगाय का शिकार लोगों ने पड़ा देखा था, रविवार को वह शिकार गन्ने के खेत में कोई जानवर खींच ले गया, वहीं रविवार को ही इसी खेत में कौए मंडराते रहने से लोगों को शक हुआ कि बाघ यहीं मौजूद तो नही। हालांकि अभी तक इस इलाके में कोई भी मॉनीटिरिंग टीम नही आई है, लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed