फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncontrolled car wall Hit by a U-turn

अनियंत्रित कार दीवार से टकराकर पलटी

Sat, 26 Dec 2015 07:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Dec 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car wall Hit by a U-turn
शहर की डीसी रोड पर शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिस लाइन की दीवार से जा टकराकर पलट गई। कार की चपेट में आकर एक वृद्ध घायल हो गए। कार चालक और सवार मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत कॉलोनी निवासी श्रीकृष्ण वर्मा शनिवार को किसी काम से पैदल ही डीसी रोड पर जा रहे थे। वहीं एक कार चालक युवक स्कूल से लौट रही स्कूटी सवार विद्यार्थियों के साथ रेस लगाने लगा। इसी दौरान फारेस्ट कार्यालय के सामने ब्रेकर पर कार अनियंत्रित होकर पुलिस लाइन की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीवार के पास स्थित नाले के बजाय कार सड़क पर आ गिरी, जिसकी चपेट में आकर पैदल जा रहे श्रीकृष्ण वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर जेल गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया है। चौकी इंचार्ज राजबली सिंह ने बताया कि कार गढ़ी रोड निवासी कुश दीक्षित चला रहा था, जिसके साथ में एक और युवक सवार था। दोनों युवक बहादुरनगर में रिश्तेदार को लेने गए थे, लेकिन उनके तैयार होने में देर होने पर कार सवार दोनों युवक पेट्रोल डलवाने जा रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed