फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncle put on rape charges arrested

चाचा पर लगाया रेप का आरोप, गिरफ्तार

Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Uncle put on rape charges arrested
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अश्लील क्लिप दिखाने का भी किशोरी ने लगाया आरोप
पीड़िता के माता-पिता की कई साल पहले हो चुकी मौत

शहर के एक मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 13 वर्षीय भतीजी के साथ उसका सगा चाचा करीब डेढ़ साल सेे रेप कर रहा था। सोमवार को पीड़ित किशोरी अपने मामा के साथ सदर कोतवाली पहुंची और आरोपी चाचा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चाचा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।

एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। इसलिए वह अपने नौ वर्षीय भाई के साथ अपने चाचा के पास रहती है। करीब डेढ़ साल से आरोपी चाचा नितेश कुमार उसे अश्लील क्लिप दिखाकर रेप करता था। माता-पिता के न होने से वह विरोध नहीं कर सकी। कुछ दिन पहले पीड़िता अपने मामा के घर सीतापुर गई थी, जहां उसने अपने साथ हो रहे पूरा घटनाक्रम को बयां किया। इस पर पीड़िता के मामा सोमवार को उसे लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नितेश कुमार के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हवालात में डाल दिया हैै। महिला सिपाही के साथ पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एसएसआई जेपी यादव ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, लेकिन अभी मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। आरोपी चाचा की तीन माह पूर्व ही शादी हो चुकी हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed