{"_id":"cb384fde36f898f8f83572842ce2d829","slug":"two-teenager-and-a-young-woman-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरी और एक युवती लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किशोरी और एक युवती लापता
लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरी और एक युवती लापता हो गई। परिवार वालों ने गांव के ही युवकों के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 19 वर्षीय बहन को गांव के दो युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरा मामला थाना हैदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने तहरीर देकर बताया है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि तीसरा मामला थाना सिंगाही का है, जहां एक गांव निवासी ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके पड़ोसी गांव के एक युवक उनकी 14 वर्षीय पोती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।