{"_id":"57c856444f1c1b82042cb1ee","slug":"two-teachers-including-five-registered-a-robbery-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षकों समेत पांच पर दर्ज हुई लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो शिक्षकों समेत पांच पर दर्ज हुई लूट की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामाधीन इंटर कॉलेज बम्हनपुर में चौकीदार को पीटने का मामला, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
रामाधीन इंटर कॉलेज बम्हनुपर में दलित चौकीदार की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों समेत पांच लोगों के खिलाफ लूट और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रामाधीन इंटर कॉलेज के चौकीदार संदीप वाल्मीकि ने बताया कि वह 27 अगस्त की सुबह करीब सात बजे कॉलेज आ रहा था। इसी बीच रास्ते में मिले कॉलेज के एक अध्यापक ने उसे जाति सूचक गाली दी। विरोध करने पर वहां मौजूद एक अन्य शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। मामले की शिकायत करने संदीप स्कूल में मौजूद प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुुमार वर्मा के कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि वहां पर आरोपी शिक्षक अपने पांच अन्य साथियों के साथ आ धमके और उसकी पिटाई करने लगे। विरोध करने पर प्रधानाचार्य की भी पिटाई की। मारपीट के दौरान हमलावर सोने की चेन आदि भी छीन ले गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर कॉलेज के शिक्षक सुशील मिश्रा, जोखूराम, उदय कुमार, ज्ञान प्रकाश, छैलबिहारी के खिलाफ लूट और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिक्षा के मंदिर में उपजा विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।