फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people unintentionally Reports of murder

दो लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 Jan 2016 11:35 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Fri, 15 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक और उसके एक साथी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि सह चालक ने ट्रक मालिक और साथियों पर उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया था। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।  
विज्ञापन

शाहजहांपुर के गांव हकीमपुर निवासी 30 वर्षीय सुखवीर सिंह पुत्र भजन सिंह की इलाज के दौरान सीएचसी में मौत हो गई थी। उसके मामा व इसी ट्रक पर चालक कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया था कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बुधवार की देरशाम ट्रक मालिक और उनके साथियों ने जमकर पिटाई की थी। जिसमें वह दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इलाज के बाद वह उस रात घर चले आए और फिर अगली सुबह बृहस्पतिवार को सुखवीर की हालत बिगड़ गई। उसे फिर सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस मृतक के घरवालों का इंतजार कर रही थी, जो बृहस्पतिवार की देर रात यहां पहुंचे। मृतक के पिता भजन सिंह ने ट्रक मालिक और उनके एक साथी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, मारपीट आदि कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसओ केपी सिंह के मुताबिक  तहरीर पर भानू और शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed