फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people died, including a child with fever

बुखार से बच्ची सहित दो लोगों ने दम तोड़ा

Tue, 29 Sep 2015 10:49 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 29 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two people died, including a child with fever
जिले में बुखार का प्रकोप अब तक कम नहीं हुआ है। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक बच्ची तथा एक महिला की मौत हो गई, इसके अलावा एक और बच्ची में दिमागी बुखार के लक्षण मिले हैं। इस बच्ची को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप जारी है धौरहरा क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी मो.शाबान की तीन वर्षीय पुत्री सोनी को सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। इसके अलावा ग्राम फत्तेपुर निवासी रामजीवन की 45 वर्षीय पत्नी गूमा देवी को रविवार को बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी भी मौत हो गई। जिला अस्पताल में बुखार के चलते भर्ती कराई गई थाना और कस्बा मितौली निवासी मेहंदी हसन की छह वर्षीय पुत्री रुखसार की जांच में दिमागी बुखार के लक्षण मिले हैं। इस बच्ची को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बुखार से पीड़ित तीन और बच्चों को भर्ती कराया गया है। इन बच्चों में कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला निर्मलनगर निवासी रामाधार का 10 वर्षीय पुत्र कार्तिक, फूलबेंहड़ क्षेत्र के ग्राम भानपुर निवासी सूरजकुमार का डेढ़ वर्षीय पुत्री सनगोली तथा मोहल्ला हाथीपुर निवासी चांद खां की 10 वर्षीय पुत्री तमीशा खां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed