फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people died after consuming poison

दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two people died after consuming poison
जहर खाकर जान देने की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो
फरधान थाना क्षेत्र के गांव कोरैया चमरू और फूटाकुआं का मामला
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के दो गांवों में अज्ञात कारणों के चलते दो युवकों ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। गांव कोरैया चमरू निवासी युवक ने रविवार की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं इसी थाना के गांव फूटाकुआं में भी रविवार को 16 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। 

गांव कोरैया चमररू निवासी 30 वर्षीय अनूप वर्मा लखीमपुर शहर में केबल का काम करता था। रविवार को वह काम करने लखीमपुर आया था, जिसके बाद शाम को घर लौटा था। घर पर उसकी तबियत अचानक खराब हुई तो परिवार वालों ने उसे रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अनूप ने दम तोड़ दिया। अनूप की पांच साल पहले शादी हुई थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका हैै। उधर, फूटाकुआं निवासी 16 वर्षीय अनिल ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबियत खराब हुई, तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दूसरे दिन सोमवार की सुबह अनिल ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed