{"_id":"58f8f8cf4f1c1ba34647384b","slug":"two-parties-wounded-firing-eight-injured-in-motor-theft-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर चोरी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, आठ घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर चोरी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, आठ घायल
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
vivad
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
पांच आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
थाना मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा के गांव इंदिरा नगर में मोटर चोरी के विवाद को लेकर बुधवार की देर रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायलों को रात में ही बांकेगंज सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट थाना मैलानी पुलिस ने दर्ज कर ली है।
घटना बुधवार रात नौ बजे लगभग की है। बांकेगंज के निकट गांव इंदिरा नगर निवासी परशुराम और सिख फार्मरों के बीच पानी मोटर चोरी को लेकर पिछले एक साल से आपसी विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि पड़ोसी किसान फार्म से पानी मोटर खोलने के लिए परशुराम पर चोर को सहयोग कर उसे टूल देने का आरोप लगा रहे थे। इसी विवाद के चलते बुधवार की रात नौ बजे पड़ोसी किसानों ने परशुराम के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी और गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट होने लगी, इसमें एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार के प्रहार के साथ फायरिंग शुरू कर दी। मारपीट के दौरान असलहों की फायरिंग में परशुराम (32) गंभीर घायल हो गया, गनीमत यह रही कि फायरिंग में चली गोली परशुराम के दाहिने हिस्से में कमर के नीचे लगी। इससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। मारपीट में परशुराम परिवार के पांच लोग घायल हुए। इसमें पुत्र अतुल (12) धारदार हथियार के प्रहार से सिर में गहरी चोट आई है, इसके अलावा पुत्री ज्योति (09), मिथलेश (10) और पत्नी प्रमिला (30) गंभीर घायल हुए। दूसरे पक्ष के गुरमीत, गुरलाल और गुरतेज भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। मारपीट और फायरिंग में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी लाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार मरवरिया ने बताया कि गंभीर रूप से घायल परशुराम और उसके पुत्र अतुल को जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामूली रूप से चोटहिल अन्य घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एसओ मैलानी ऋषि देव सिंह ने बताया वादी परशुराम की तहरीर के आधार पर गुरलाल सिंह, गुरतेज सिंह, गुरमीत सिंह, कर्म सिंह और गौरी सिंह के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा गुरलाल की ओर से दी गई तहरीर में एनसीआर दर्ज की गई है। एसओ ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन