फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two Otoliftr arrested, recovered four bikes

दो आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद 

Fri, 07 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां। Updated Fri, 07 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाइक चुराने के बाद तैयार करते थे फर्जी कागजात 
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस ने एक बाइक समेत पकड़े गए थाना और कसबा निघासन निवासी संदीप और तिकुनियां के गांव रननगर निवासी लखविंदर सिंह की निशानदेही पर तीन अन्य बाइक बरामद कीं। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बाइक चोरी करने के बाद वह फर्जी कागजात तैयार करते थे और आसानी से नेपाल ले जाकर बिक्री कर देते थे। 

प्रभारी कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बनवीरपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक पर सवार होकर इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव रननगर निवासी लखविंदर सिंह और थाना और कसबा निघासन संदीप कुमार निकले। पुलिस ने जब दोनों को रोककर कागज देखे तो बाइक के कागज फर्जी निकले। शक होने पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने सच्चाई बयां कर दीं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने संदीप की निशानदेही पर लखविंदर सिंह के घर खड़ी तीन अन्य बाइक बरामद हुईं। उन्होंने बताया कि संदीप की कंप्यूटर की तहसील गेट के पास दुकान हैं। संदीप ही कंप्यूटर के जरिए फर्जी कागजात तैयार करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चालान कर दिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed