फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two laborers walking on foot, truck ransack, death

ट्रक ने पैदल जा रहे दो मजदूरों को रौंदा, मौत

Sun, 12 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 12 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two laborers walking on foot, truck ransack, death
accident - फोटो : amar ujala
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

होली मनाने लखनऊ से मजदूरी कर लौट रहे थाना धौरहरा क्षेत्र के दो मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से दोनों के परिवार में होली की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं।   
कोतवाली धौरहरा के गांव मनमदपुर निवासी शत्रोहन लाल ने बताया कि उनका पुत्र 18 वर्षीय प्रदीप और गांव सायपुर निवासी 30 वर्षीय मन्नू लखनऊ में मजदूरी करते हैं। होली का त्यौहार होने के कारण दोनों शनिवार को लखनऊ से रोडवेज बस से लखीमपुर पहुंचे और देर रात लखीमपुर रोडवेज बस अड्डे पैदल सवारी की तलाश पर पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर जा रहे थे। राजापुर पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतकों के पास से मिली आईडी के आधार पर घर वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। होली की तैयारियां धरी रह गईं और खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। परिवार के लोगों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मिनी बस-कार की भिड़ंत में कार चालक की जान गई
धौरहरा। ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर लंबइया पुल के पास लखीमपुर से आ रही प्राइवेट मिनी बस की मारुति कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कफारा निवासी कार चालक 40 वर्षीय श्रवण सिंह उर्फ  पम्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठा चचेरा भाई 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह घायल हो गया, जिसे सीएचसी रमियाबेहड़ में भर्ती कराया गया हैं। बस में सवार करीब नौ लोगों को मामूली चोटें आई है। हादसे के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर भाग निकला। मृतक के पिता कश्मीर सिंह के पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। इसलिए पंचनामा भर कर शव को घर वालों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed