फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Twine bomb exploded in the fight, three injured

मारपीट मे फटा सुतली बम, तीन लोग घायल

Thu, 04 Feb 2016 08:13 PM IST
धौरहरा।
धौरहरा। Updated Thu, 04 Feb 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
Twine bomb exploded in the fight, three injured
गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम नैनापुर मे मारपीट के बीच हथगोला फटने से एक दुधमुंहे बच्चे और महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दोनो पक्षों के लोगों ने बताया कि नैनापुर निवासी जाफर अली अपनी पुत्री मोसिमा बानो और उसका दुधमुंहे बच्चे के साथ अपने गेहूं के खेत मे बथुआ बीन रहा था। इसी बीच गांव के ही दो युवक गन्ने की सूखी पत्तियों का बोझा सिर पर लेकर खेत की मेड़ से गुजरे। खेत के किनारे लगे बबूल के पेड़ से उलझकर पत्तियों का बोझ गेहूं के खेत में गिर गया और इससे हुए नुकसान को लेकर दोनो पक्षों मे विवाद होने लगा जो मारपीट तक जा पहुंचा। जाफर अली का आरोप है कि युवक की जेब में सुतली बम था, जो मारपीट के दौरान फट गया, जिससे उसकी पुत्री मोसिमा बानो और उसके बच्चे को चोटे आईं, जबकि दूसरे पक्ष के सोने लाल का कहना था कि जाफर, लाल मोहम्मद आदि चार-पांच लोगों ने सतीश को पटक कर बुरी तरह मारा और सुतली बम उसके पेट के पास फोड़ दिया, जिससे सतीश के पेट, हाथ और जांघ बुरी तरह घायल हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने दोनो पक्षों को चिकित्सा के लिए सीएचसी भेजा था, जहा से सतीश की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिह यादव का कहना था कि मौके पर जांच के लिए पुलिस टीम भेजी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed