{"_id":"56feaefd4f1c1b4338f00105","slug":"turtle-recovered-four-kg-of-meat","type":"story","status":"publish","title_hn":" कछुए का चार किलो मांस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछुए का चार किलो मांस बरामद
ब्यूरो/निघासन।
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वनकर्मियों ने उत्तर खीरी वन प्रभाग के लुधौरी रेंज में आधा दर्जन लोगों के पास से कछुआ का चार किलो मांस बरामद किया है। सभी शिकारी भागने में कामयाब रहे। वन विभाग ने छह लोगों के खिलाफ वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मुखबिर की सूचना पर रेंजर रनवीर मिश्र के निर्देश पर वनरक्षक श्याम सिंह के नेतृत्व में वनकर्मियों ने सरंक्षित वन क्षेत्र छेदुई पतिया में नाकेबंदी की। इसी दौरान उन्हें छह लोग कुछ ले जाते दिखाई दिए। वनकर्मियों ने उन्हे रोकने का प्रयास किया। इसपर आरोपी वनकर्मियों को गालियां देते हुए बोरी छोड़कर भाग खड़े हुए। वनकर्मियों ने जब बोरी खोलकर देखी तो उसमे चार किलो मांस मिला। मांस की जांच कराए जाने पर पता चला कि यह मांस कछुओं का था। रेंजर रनवीर मिश्र ने बताया कि इस मामले में छह लोगों नौशाद, हैदर, मुंशी, इजारत, शमीम, अच्छन निवासी गोतेबाज पुरवा मजरा बल्लीपुर के खिलाफ वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।