फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck on gas agency Reflex , scattering

गैस एजेंसी पर ट्रक पलटा, हड़कंप मचा

Fri, 30 Jan 2015 06:50 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Fri, 30 Jan 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
Truck on gas agency Reflex , scattering
गोला गैस एजेंसी के सामने से निकल रहा मौरंग भरा ओवरलोड ट्रक सड़क में कई फुट धंसकर नाले पर पलट गया जिससे कई लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सीतापुर के रामकोट निवासी चालक राहुल ट्रक में हमीरपुर से मौरंग भरकर लखीमपुर रोड स्थित बादलनगर के निर्माणाधीन मकान के पास मौरंग उतारने जा रहे थे। बादलनगर में स्थित गैस एजेंसी के पास सड़क पर ट्रक पहुंचा ही था कि दाहिने तरफ के  पिछले पहिए सड़क में कई फुट गहराई में धंस गए, जिससे सड़क किनारे का नाला भी फट गया और ट्रक गैस एजेंसी के गेट पर पलट गया। ट्रक पलटने सें तमाम लोगों भी भीड़ एकत्र हो गई। घटना में चालक को चोटें आई हैं जिसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर गैस एजेंसी के मैनेजर राजेंद्र अग्रवाल ने गैस एजेंसी की बिल्डिंग और बाहर लगा नल क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पुलिस को दे दी है।
मानक के अनुसार नहीं बनीं सड़क
अभी हाल में ही बादलनगर में बनी इस सड़क को राज्यवित्त योजनांतर्गत संजीवनी हास्पिटल से अभय जायसवाल के मकान तक बनवाया गया था। इसमें अनुमानित लागत नौ लाख 44 हजार 800 रुपये आई थी। वहां मौजूद लोगों का आरोप था कि इंटरलॉक सड़क का निर्माण मानक के अनुसार नहीं कराया गया, जिससे यह घटना हुई है।
विज्ञापन

इस बाबत अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि बादल नगर में सड़क का निर्माण अभी जल्दी ही कराया गया था। सड़क धंसने और साइड में बने नाला के फट जाने से ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed