{"_id":"6af8b6d7c9f3ca06a90e169f","slug":"body-of-missing-youth-found-hanging-from-a-noose-in-a-well-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-166831-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: लापता युवक का कुएं में फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: लापता युवक का कुएं में फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
खुटहन। तीन दिनों से लापता युवक का शव शनिवार को घर से करीब सौ मीटर दूर बगीचे में स्थित पंपिंग सेट के कुएं में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है।
मैरवा गभिरन गांव निवासी संजय यादव (40) पुत्र कृष्ण अवतार रोजी-रोटी के सिलसिले में सूरत शहर में रहते थे। एक माह पूर्व वह घर आए थे। तीन दिन पहले किसी बात से नाराज होकर घर से चले गए थे। स्वजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। शनिवार को बगीचे की ओर गई महिलाओं ने कुएं में नायलॉन की रस्सी के फंदे से शव लटकता देखा तो शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता देवी, मां प्रभा देवी, छह वर्षीय बेटी रिशु और तीन वर्षीय बेटा आरव हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पीएम रिपोर्ट आने पर मामला स्पष्ट हो जाएगा।