फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck-Magic in clash Seven killed, four injured

ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में सात की मौत, चार घायल

Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Truck-Magic in clash Seven killed, four injured
मौत - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर हुआ भीषण हादसा
विज्ञापन

तेज रफ्तार बनी वजह, एक शव की शिनाख्त नहीं

पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बुधवार को अदलीसपुर चौराहे के पास ट्रक और मैजिक गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर में मैजिक गाड़ी के चालक और उसमें बैठे छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मैजिक गाड़ी सवारियां लेकर लखीमपुर से बहराइच की तरफ जा रही थी।
हादसा बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। बताते हैं कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। आमने-सामने की भिड़ंत में मैजिक गाड़ी के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। आसपास के लोग राहत के लिए मौके पर पहुंच गए। इस बीच ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में मैजिक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। शवों और घायलों को पुलिस ने वाहनों से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सात मृतकों में से छह की पहचान हो गई है। इनमें कोतवाली धौरहरा के गांव वैभहा निवासी दयाराम की पत्नी रामदेवी (30), मैजिक चालक सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के गांव खनियापुर निवासी सरोज उर्फ संजय दीक्षित, फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी) थाने के गांव बसेगापुर के रहने वाले तीन लोग मुसाफिर पाल (45), कन्हईलाल (55) और चुन्नू खान (56) शामिल हैं। एक अन्य घायल गांव बसेगापुर निवासी महेश (55) ने देर शाम दम तोड़ा। हादसे में कोतवाली धौरहरा के गांव वैभहा निवासी दयाराम (32), गुधरिया निवासी छुटकऊ (12), थाना फूलबेहड़ के गांव ढुढवा निवासी रमेश, गांव बसेगापुर निवासी विष्णु चंद्र घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर रेहुआ चौराहा पुलिस पिकेट पर खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed