{"_id":"5798b6944f1c1b6d4521e1a6","slug":"truck-crushed-the-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज।
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालपुर गांव के पास नेशनल हाइवे पर हुई दर्दनाक घटना
थाना क्षेत्र में लालपुर गांव के पास नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने 16 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला, जिसे महोली थाना क्षेत्र के गांव नेरी में पुलिस ने पकड़ लिया है।
लालपुर गांव निवासी दाताराम रैदास का 16 वर्षीय पुत्र राहुल कक्षा छह का छात्र था। राहुल बुधवार को गांव के ही दो दोस्तों के साथ मोबाइल की चिप खरीदने के लिए पैदल ही रहजनिया गांव जा रहा था। नेशनल हाइवे पर शाहजहांपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक राहुल को कुचलते हुए निकल गया, जिससे राहुल का सिर धड़ से अलग हो गया। जबकि दो दोस्तों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ट्रक को सीतापुर जिले के महोली थाना के गांव नेरी में पकड़ लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मचा है।