{"_id":"587235184f1c1b6529ba7f20","slug":"truck-and-tractor-trolley-collision-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, दो लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद मोहम्मदी मार्ग पर लगा जाम
मोहम्मदी मार्ग पर गांव इब्राहिमपुर के पास ट्रक और गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गांव सिकंद्राबाद निवासी ट्रैक्टर चालक तैमू और उसका गांव का ही साथी कपिल घायल हो गया। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पीएचसी लाई, जहां से डॉक्टर ने दोनों की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सिकंद्राबाद निवासी तैमू ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर आ रहा था। इब्राहिमपुर के पास मोहम्मदी की ओर से आ रहे खाली ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक तैमू और उस पर सवार उसका साथी कपिल घायल हो गया। वाहन की चपेट में आने से बिजली का खंभा टूट गया और सड़क पर तार गिर गए। इससे मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। उधर पुलिस न बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर खंभा और टूटे पड़े तारों को मार्ग से हटवाकर आवागमन चालू कराया। इससे मार्ग पर करीब पौन घंटा जाम लगा रहा।