{"_id":"52acb26d813d5773272daf342260a2bc","slug":"trolley-overturns-death-of-wounded-and-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली पलटने से जख्मी एक और ग्रामीण की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राली पलटने से जख्मी एक और ग्रामीण की मौत
धौरहरा
Updated Fri, 06 Feb 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के होलागढ़ गांव से निघासन थाना क्षेत्र के दरेरी गांव में तिलक चढ़ाकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से जख्मी एक और ग्रामीण की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बता दें 29 दिसंबर को निघासन के दरेरी से लौटते समय ओवरटेक करने के चक्कर में बु़द्धापुरवा क्रेशर के पास ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी थी। जिससे 18 लोग घायल हो गए थे। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने जगदीश, गुने, रामसागर व बेचेलाल को लखनऊ रिफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान उसी दिन 35 वर्षीय जगदीश की मौत हो गई थी। वहीं लखनऊ में इलाज करा रहे 50 वर्षीय बेचेलाल निवासी होलागढ़ ने भी गुरुवार को लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल गुने और राम सागर को अस्पताल से तो छुट्टी मिल गई है, लेकिन इनकी हालत अब भी ठीक नहीं है।