फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trola full overload of sugar cane Trampling bike rider killed

गन्ना भरे ओवरलोड ट्राला से  कुचलकर बाइक सवार की मौत  

Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Trola full overload of sugar cane Trampling bike rider killed
कुचलकर मौत - फोटो : अमर उजाला
बाकेगंज गन्ना क्रयकेंद्र के पास हुआ दर्दनाक हादसा, बूढ़ी मां का एकलौता था विमल 
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र बजाज चीनी मिल आ रहे एक ओवरलोड ओवर हाइट गन्ना भरे ट्राला से कुचलकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राला को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी 20 वर्षीय विमल कुमार बाइक से गोला आ रहा था। बाकेगंज रोड पर जब वह नाले के पास आया तो उसकी बाइक अचानक बाकेगंज गन्ना क्रयकेंद्र से गन्ना भरकर आ रहे ट्रॉला के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे गोला चौकी इंचार्ज बीके यादव ने शव को सीएचसी लाए। विमल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सीएचसी पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि विमल कुमार सुबह रानीगंज से नगर के कुम्हारन टोला स्थित मकान पर आ रहा था। 
विज्ञापन

 
तीन माह पूर्व हुई थी विमल के पिता की मौत
गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी में विमल के शव के पास रोती बिलखती बूढ़ी मां और छोटी बहन ज्योति को देखकर लोगों की आंखे नम हो गईं। गांव से आए लोगों ने बताया कि विमल के पिता पीतांबरलाल की तीन माह पूर्व ही मौत हुई थी। परिवार में अभी दुख कम नहीं हो पाया था कि विमल की मौत के साथ बूढ़ी मां और तीन बहनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव वालों ने बताया कि विमल अपने माता पिता का एकलौता बेटा और तीन बहनों का अकेला भाई था, जिसमें दो बहनों का विवाह हो चुका है, छोटी बहन ज्योति शादी के लायक है। विमल की मौत से बूढ़ी मां और बहनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओवर लोड और ओवर हाइट ट्रालों से होती हैं दुर्घटनाएं
बाकेगंज में हुए हादसे का सबब बने ट्राला पर नहीं लिखा था नंबर

बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के गन्ना क्रय केंद्रों से ओवरलोड, ओवर हाइट ट्रैक्टर में जुड़े ट्रालों और ट्रकों से अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती है, जिससे कई जानें जा चुकी है। इन दुर्घटनाओं के बाद भी इन ओवरलोड ओवर हाइट वाहनों पर कोई रोक शासन- प्रशासन द्वारा नहीं लगाई गई है। नौ नवंबर को सिकंद्राबाद रोड पर ट्राली से कुचलकर विनोद कुमार जायसवाल के इकलौते 11 वर्षीय पुत्र तनिष्क की दर्दनाक मौत हो गई थी। पिछले सप्ताह रोशननगर में घमहाघाट गन्ना क्रय केंद्र के ओवरलोड ट्राले ने बिजली पोल में टक्कर मार दी, जिससे खंभा टूट गया तबसे गांव की विद्युतापूर्ति ठप है। बाकेगंज रोड पर ट्रैक्टर ट्राले से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत में ट्राला पर तो सीटी31 लिखा है, वहीं ट्राला से जुड़े ट्रैक्टर एचएमटी जीटर के आगे पीछे कोई भी नंबर नहीं पड़ा है। गन्ना क्रय केंद्रों से चलने वाले इन ट्रालों पर रजिस्ट्रेशन नंबर के बजाए कोड वर्ड अंकित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed