फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traders went into the store and beat

दुकान में घुसकर व्यापारी को पीटा

Fri, 13 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज/हैरमखेड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज/हैरमखेड़ा। Updated Fri, 13 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Traders went into the store and beat
बैठक - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद 
विज्ञापन

जिपंस, प्रधान नामजद, 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बाइक खड़ी करने को लेकर गुरुवार को हुए विवाद से नाराज कई लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियार से लैस होकर कपड़ा व्यापारी गुड्डन की दुकान में घुस गए और मारपीट की। घटना से गुस्साए व्यापारी पीड़ित व्यापारी और घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य, प्रधान को नामजद कर 18-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।  

कसबे के रसगुल्ला गली में गुड्डन रेडीमेड की दुकान है। गुरुवार की शाम बाइक खड़ी करने को लेकर गुड्डन का विवाद हो गया था। शुक्रवार को अचानक कई लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसकी दुकान में घुस गए। दुकान पर बैठे गुड्डन के भतीजे प्रांशु और उमेश मिश्रा की पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। शोर शराबा सुनकर भाई अरविंद मिश्रा, सुरेंद्र रस्तोगी, अमित आदि बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। बीचबचाव करने पहुंचे व्यापारियों से भी हमलावर भिड़ गए। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद हमलावर मौके  से भाग निकले। इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। व्यापारी पीड़ित दुकान स्वामी गुड्डन और घायलों को लेकर लेकर थाना मैगलगंज पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि घायल उमेश मिश्रा की ओर से गांव कठकोरवा निवासी जिला पंचायत सदस्य जोगा सिंह, प्रधान छत्तपुर जसपाल सिंह, मेहर सिंह  व बिल्लू सिंह को नामजद कर 20 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed