फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traders miscreants entered the house robbery

व्यापारी के घर बदमाशों ने डाला डाका  

Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Traders miscreants entered the house robbery
डाका - फोटो : अमर उजाला
गोलहापुर में घर वालों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा 
विज्ञापन

महिला समेत दो घायल, गोद से बच्चे को छीनकर पैर फाड़ने की दी धमकी, पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध

शहर से सटे गांव गोलहापुर में शुक्रवार की रात आधा दर्जन बदमाशों ने किराना व्यापारी के घर पर जमकर कहर बरपाया। घर वालों को बंधक बनाकर पिटाई की, जिससे गृहस्वामी की पुत्र वधू का सिर फूट गया। गृहस्वामी के पुत्र ने मौका मिलते ही जब एक बदमाश को दबोचा तो बदमाशों ने लोहे की रॉड से उसे भी जमकर पीटा, जिससे वह भी घायल हो गया। बदमाश 25 हजार की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
गांव गोलहापुर निवासी कृपाशंकर की शहर में रेलवे क्रॉसिंग के पास किराने की दुकान है और उसका मकान गांव से करीब 500 मीटर दूर बेहजम रोड से कुछ दूरी पर है। कृपाशंकर ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर वह घर जा रहे थे। बेहजम रोड पर स्थित गैस गोदाम के पास से मुड़ते ही दो बदमाशों ने उनकी साइकिल रोक ली और पिटाई कर 500 रुपये लूट लिए। उसे पकड़कर कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में ले गए, जहां चार बदमाश पहले से ही मौजूद थे। बाग में बांधकर उसकी पिटाई की और घर पूछा। रात करीब 12 बजे बदमाश उसे लेकर उसके घर पर पहुंचे। उससे आवाज लगवाकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही बदमाश घर में घुस गए और उनके पुत्र अमर सिंह और सचिन समेत सभी को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने सभी की पिटाई की। चाभियां ने देने पर पुत्र वधू किरन देवी के सिर पर लोहे की रॉड मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इतना ही नहीं अमर सिंह के चार वर्षीय पुत्र आदर्श को उसकी मां की गोद से छीन लिया और उसके दोनों पैर खींचकर फाड़ देने की धमकी दी। इससे दहशत में आई महिलाओं ने बदमाशों को चाभियां दे दीं। बदमाशों ने करीब आधा घंटे तक जमकर लूटपाट की। बदमाश जब घर के बाहर निकल रहे थे, इसी बीच मौका पाकर बंधन मुक्त हुए अमर सिंह ने एक बदमाश को दबोच लिया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस पर साथी बदमाशों ने उस पर लोहे की रॉडों से कई ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे वह घायल हो गया। बदमाश घर में रखे 25 हजार रुपये समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद घर वालों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग आ गए और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। सूचना पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ल भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद गांव में दहशत है।
विज्ञापन

 
एक को छोड़कर सभी नई उम्र के थे बदमाश

गृहस्वामी ने बताया कि एक बदमाश करीब 45 साल की उम्र का था और उसका मुंह खुला था। इसके अलावा उसके पांच अन्य साथी बदमाश नकाब पहने हुए थे, जिनकी उम्र 22 से 25 साल के बीच में थी। सभी के पास तमंचे और लोहे की रॉडें थीं और कभी स्थानीय तो कभी पूर्वांचल की बोली बोल रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चादर और चप्पल मौके  पर ही छोड़ गए बदमाश
अमर सिंह से हाथापाई होने के दौरान हड़बड़ी में एक बदमाश की चप्पल और चादर मौके पर छूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण तो कर लिया, लेकिन मौके पर छोड़े गए अहम सबूतों को कब्जे में भी लेने की जहमत नहीं उठाई।

 
जब मैं रात में मौके पर गया था तो सेफ और बक्सों में ताला पड़ा था और उन पर कपड़े ढके थे। यह प्रमाणित करता है कि लूट नहीं हुई है। यह सही है कि कुछ लोग घर में घुसे थे और मारपीट की है। तहरीर मिली है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
दीपक शुक्ल, सदर कोतवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed