फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trader million theft from home

व्यापारी के घर से पांच लाख की चोरी

Wed, 15 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ। 
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ।  Updated Wed, 15 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Trader million theft from home
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला मुन्नूगंज की घटना, मुख्य गेट से घर में घुसे थे चोर   
विज्ञापन

मतदान केंद्र के पास मकान होने से रात भर दौड़ती रही पुलिस


मोहल्ला मुन्नूगंज में बने चोरों ने मोहल्ला निवासी व्यापारी के मकान को अपना निशाना बना लिया। जबकि मकान मतदान केंद्र से चंद कदमों की दूरी पर होने के कारण पुलिस और अधिकारियों के वाहन हूटर बजाते हुए आते-जाते रहे, लेकिन चोरों को इसका बिल्कुल भय नहीं रहा। मेन दरवाजे से घुसे चोर कमरों का ताला तोड़कर एक लाख की नकदी-जेवर समेत करीब पांच लाख का सामान बटोर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी व्यापारी जसकरनलाल वर्मा का मकान मोहल्ले में स्थित प्राथमिक स्कूल के पास है। व्यापारी की पत्नी सुमन वर्मा ने बताया कि मंगलवार को उनके घर पर मेहमान आए हुए थे। शाम को सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरों में सोने चले गए। भूलवश मकान का मेन गेट खुला रह गया। रात किसी समय चोर उनके घर में घुस आए और कमरों का ताला तोड़ दिया। चोर घर में रखी सेफ आदि का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकद, सात सोने की अंगूठी, एक सोने की नथ, एक सोने का मांग टीका, पांच जोड़ी पायल, एक चांदी का सिक्का, एक चांदी की प्लेट, एक किग्रा पुरानी चांदी, एक जोड़ी सोने के झाले, एक ढाई तोले का हार, तीन तोले की चेन सहित लगभग पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन

घटना की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई जब वह साढ़े चार बजे जागी तो देखा कि कमरा खुला था और सेफ का लॉक टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देख वह दंग रह गईं। नीचे जाकर देखा तो गेट का एक हिस्सा खुला था। इस पर उन्होंने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की तहरीर ले ली है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed