फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tower and encroachment of religious sites in Rasoolpur

रसूलपुर में धार्मिक स्थल की मीनार और दीवार गिराई

Thu, 09 Jun 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 09 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Tower and encroachment of religious sites in Rasoolpur
religion - फोटो : amar ujala
इलाके के लोगों निर्माण कार्य शुरू कराया
विज्ञापन

शांति बनाए रखने की अपील, तहरीर भी दी

रमजान महीने में अराजक तत्वों ने बुधवार की रात रसूलपुर में लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर जेसीबी मशीन से वर्षों पुरानी ईदगाह की दीवार और मीनार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह इलाके के लोगों को जानकारी लगते ही तनाव फैल गया। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और भीड़ लग गई। सूचना पर मोहम्मदी कोतवाली से काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया।

मोहम्मदी जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना असजद मियां, रसूलपुर ईदगाह के पेश इमाम मौलाना अब्दुल रकीब खां, मालौना खालिद खां, मौलाना जलील खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तौहीद खां सहित इलाके के तमाम लोगों ने एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता, सीओ मोहम्मदी रामशंकर सिंह की मौजूदगी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही को तहरीर दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं माहौल को शांत बनाए रखने के उद्देश्य से इलाके के लोगों ने क्षतिग्रस्त दीवार और मीनार को बनवाना शुरू कर दिया। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारी इस कार्य को करना चाहते थे लेकिन इलाके के लोगों ने मना कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने इलाके के लोगों को शांति बनाए रखने के लिए बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही दोषियों का पता लगाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इलाके के जिम्मेदार लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक  में रमजान के मुकद्दस महीने में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed