फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To refuse to lend firing

उधार देने से मना करने पर की फायरिंग

Thu, 30 Apr 2015 12:20 AM IST
निघासन/ लख्ाीमपुर
निघासन/ लख्ाीमपुर Updated Thu, 30 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
शादी में उधार सामान देने से मना करने से नाराज दबंगों ने किराने की दुकान
विज्ञापन
का सारा सामान उठा ले गए। विरोध करने पर दबंगों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी और दुकानदार को पीट दिया। पीड़ित जब मामले की शिकायत करने झंडी पुलिस चौकी पहुंचा तो चौकी इंचार्ज ने उसे ही धमकाते हुए जेल भेजने की धमकी दे डाली। उसने मामले की शिकायत एसओ से की। एसओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए चौकी इचांर्ज को फटकार लगाया और सामान वापस कराने का निर्देश दिया।
चौकी क्षेत्र के गांव मोहबतिया बेहड़ निवासी जयप्रकाश की किराने की दुकान है। आरोप है कि गांव छोटानीपुरवा के दो लोग दुकान पर आए और घर में लड़की की शादी होने की बात कह करीब 35 हजार रुपये का सामान निकलवाया। सारा सामान भरने के बाद राजबहादुर ने आठ हजार रुपया नगद देते हुए 25000 रुपया उधार करने को कहा।
इस पर दुकानदार ने उधार देने से मना करते हुए असमर्थता जताई। आरोप है कि इससे राजबहादुर लौट आया और करीब दो घंटे बाद लगभग एक दर्जन साथियों के साथ दुकान पर आ धमका। वह सारा सामान जबरन डनलफ में भर लिया। मना करने पर जयप्रकाश की पिटाई करते हुए हवाई फायर कर दहशत फैला दी। इससे गांव वाले सहम गए।
दुकान में हुई लूट की शिकायत को लेकर जयप्रकाश झंडी चौकी के इंचार्ज से किया। इंचार्ज रामबिलास यादव ने दुकानदार को ही जेल भेजने की धमकी देते हुए उधार का सामान देने का दबाव बनाया। सीओ के न मिलने पर उसने एसओ से गुहार लगाई। एसओ अनिल कुमार शाही ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सारा सामान वापस दिलाने का निर्देश देते हुए चौकी इंचार्ज राम बिलास यादव को फटकार भी लगाई।

वर्जन.....
चौकी इंचार्ज की अजब दबंगई

राजबहादुर के घर में लड़की की शादी है। लोग लड़कियों की शादी में दान देते हैं। वह तो उधार मांग रहा था। सामान दे देना चाहिए था। मैंने उसको समझाया था। धमकी नहीं दी थी।
- रामबिलास यादव, इंचार्ज झंडी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed