{"_id":"3a17be52e15103cc1e42a429457d55c0","slug":"tkule-wise-hurt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकुले से वार कर जख्मी किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तकुले से वार कर जख्मी किया
मझगईं
Updated Tue, 19 May 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
ग्राम भगवंतनगर गुलरा में एक साले को अपने बहनोई से उधार के रुपये मांगना काफी महंगा पड़ गया। साले ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि इससे नाराज उसके बहनोई ने तकुला से वार कर उसे जख्मी कर दिया।
भगवंतनगर गुलरा निवासी शत्रोहनलाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने अपनी जमीन दो वर्ष पूर्व गांव में ही रहने वाले बहनोई के हाथ बेची थी और इसमें करीब 50 हजार रुपया बाकी रह गया था। कई बार मांगने के बाद भी यह रुपया उसको नहीं मिला। आरोप है कि उसके घर आए बहनोई से जब उसने बकाया रुपयोंकी मांग की तो वह आग बबूला हो गया और वहीं पड़ा तकुला उठाकर उसे सिर पर मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहुलुहान हो गया और वहीं गिर पड़ा। इसके बाद उसका बहनोई भाग निकला।