फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tire out pickup upturned, three injured

टायर निकलने से पिकअप पलटी, तीन लोग घायल

Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tire out pickup upturned, three injured
accident - फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर से सामान लेकर वापस आ रहे थे पलिया
विज्ञापन

पलिया-भीरा रोड पर ग्राम बोझवा के पास टायर निकल जाने से अनियंत्रित हुई पिकअप रोड किनारे एक घर से टकराकर पलट गई, जिसमें पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

पलिया के मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी 40 वर्षीय शत्रुहन लाल, कमल टाकीज चौराहा निवासी 35 वर्षीय बीके चौधरी और ड्राइवर चमन चैराहा निवासी 32 वर्षीय तौफीक अहमद के साथ शाहजहांपुर से दुकान का सामान लेकर पिकअप संख्या यूपी 31 टी 1152 से वापस पलिया आ रहे थे। इस दौरान रपटा पुल के आगे ग्राम बोझवा में पिकअप का टॉयर निकल गया। जिससे अनियंत्रित हुई पिकअप रोड किनारे सुरेश के घर में घुसने लगी तथा चारपाई से टकराकर पलट गई। जिसमें पिकअप सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed