फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tilak returning from six people robbed of millions

तिलक से लौट रहे छह लोगों से लाखों की लूट

Tue, 01 Mar 2016 10:18 PM IST
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 01 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Tilak returning from six people robbed of millions
ईसानगर थाना क्षेत्र में खमरिया कटौली रोड पर रमनगरा गांव के पास एक तिलक समारोह से लौट रहे तीन महिलाओं सहित छह लोगों को असलहाधारी बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूट लिया। बदमाश उनके पास से नकदी, मोबाइल और महिलाओं के लाखों के जेवर लूट ले गए। लुटेरों ने तीनों बाइक की चाबियां निकाल लीं और खेतों में फरार हो गए। लूट का शिकार हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के बरारी निवासी अशोक कुमार, अरविंद और राजाराम अपनी पत्नियों के साथ शेखनपुरवा से तिलक समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। खमरिया कटौली रोड पर रमनगर गांव के पास सड़क किनारे घात लगाकर बैठे आठ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचे दिखाकर उनसे लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने अशोक कुमार से दस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और सोने की चेन, अरविंद से एक हजार रुपये और मोबाइल, राजाराम के पास से चार हजार रुपये और मोबाइल छीनने के साथ ही तीनों महिलाओं से उनके सोने के हार, सोने की चूड़ियां, झुमकियां आदि सारे जेवर लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश उनकी मोटर साइकिलों की चाबियां निकाल कर खेतों में फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद लूट का शिकार हुए लोगों ने शोर मचाया तो रमनगरा के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर बदमाशों को इधर उधर तलाश किया लेकिन बदमाश तब तक रफूचक्कर हो चुके थे। पीड़ितों ने घटना की सूचना ईसानगर थाने में दी। लूट के शिकार हुए सभी छह लोग एक ही परिवार के हैं। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed