फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tickets will not get missed train, passengers commotion

टिकट न मिलने पर छूटी ट्रेन, यात्रियों का हंगामा

Tue, 28 Apr 2015 12:17 AM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Tue, 28 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tickets will not get missed train, passengers commotion
 बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क न होने से स्टेशन मास्टर ही सारा काम निपटा रहे हैं। इसके चलते घंटों लंबी लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को टिकट न मिलने पर उनकी ट्रेन छूट जाती है। इससे गुस्साए यात्रियों ने सोमवार सुबह परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन

यात्रियों ने आरोप लगाया कि बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर कई महीनों से बुकिंग क्लर्क न होने से स्टेशन मास्टर ही इसकी जिम्मेदारी निभा रहे है। जिसके चलते घंटाें लाइन में खड़े रहने के बाद भी टिकट नहीं मिल पाता, इससे अक्सर उनकी ट्रेन छूट जाती है।  सोमवार सुबह टिकट न मिलने पर ट्रेन छूटने से गुस्साए यात्रियों ने हंगामा करते हुए विभागीय अधिकारियों से बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क तैनात करने की मांग की। उधर इस संबध में स्टेशन मास्टर कमरुद्दीन ने बताया कि बुकिंग क्लर्क न होने से ट्रेन ऑपरेटिंग से लेकर कामर्शियल कार्य तक करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारियों को इस संबध में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed