{"_id":"582a06be4f1c1b58368fe4f6","slug":"three-people-were-found-seven-stolen-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों से बरामद हुए चोरी के सात मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों से बरामद हुए चोरी के सात मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
chor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी चौकी मैलानी ने पकड़े तीन मोबाइल चोर
जीआरपी चौकी मैलानी पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को पकड़ने और उनके पास से चोरी के सात मोबाइल बरामद करने का दावा दिया है। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को जीआरपी ने सोमवार को जेल भेज दिया।
मैलानी जीआरपी चौकी प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि रविवार को रेलवे मालगोदाम के पास तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए, इस पर जब इनको आवाज लगाई गई तो यह सभी लोग भागने लगे, जिस पर घेराबंदी करके इनको पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपने नाम जावेद उर्फ शाहिल निवासी थाना भीरा, प्रमोद उर्फ प्रहलाद निवासी रेंजराज कोठी थाना भीरा तथा सरोज त्रिवेदी उर्फ सोनू निवासी कमलापुर शिवकालोनी कोतवाली लखीमपुर बताया। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि जावेद के पास तीन, प्रमोद के पास दो और सरोज त्रिवेदी के पास से दो मोबाइल बरामद हुए। तीनों ने यह मोबाइल चोरी के होने की बात स्वीकार की है। जीआरपी पुलिस ने इन तीनों अभियुक्तों को सोमवार को जेल भेज दिया है।