फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people died in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में तीन लोगों की मौत

Wed, 21 Jan 2015 05:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 21 Jan 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
Three people died in mysterious circumstances
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में संदिग्ध हालात में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर शहर के निघासन रोड स्थित तालाब में एक युवक का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जिसके बाद उसकी पहचान मोहल्ला बेगमबाग निवासी नूर बेग के 26 वर्षीय पुत्र छोटे मियां के रूप में हुई। पिता के मुताबिक छोटे सोमवार को घरवालों को मिश्रिख जिला सीतापुर स्थित ससुराल जाने को कहकर घर से निकला था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। इस घर वालों ने तलाश शुरू की। बुधवार की सुबह उसका शव तालाब में पड़े होने की सूचना पर घरवाले वहां पहुंचे। छोटे के  शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। वह पूरी तरह कीचड़ में सना हुआ है। पुलिस को दी गई तहरीर में पिता नूर बेग ने किसी रंजिश से इंकार करते हुए बताया कि छोटे नशे का आदी था। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन

शराब में जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप
शारदानगर चौकी क्षेत्र के गांव जयंदरपुर निवासी 50 वर्षीय जगदीश की हालत बिगड़ने पर घर से अस्पताल लाने की तैयारी करते समय मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों के मुताबिक मंगलवार की रात जगदीश गांव में ही अपने दोस्त के घर गया था। वहां से नशे में घर पहुंचा। शराब पीने के कारण जब उसकी हालत बिगड़ी तो वह खुद ही कहने लगा कि उसे शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया है। यह सुनते ही घरवाले परेशान हो गए। आनन-फानन में जगदीश को जिला अस्पताल लाने की तैयारी शुरू कर दी गई लेकिन तभी उसने दम तोड़ दिया। जगदीश के दामाद छोटकन्ने का कहना है कि गांव में उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा लेकर लौट रहे अधेड़ ने प्लेटफार्म पर दम तोड़ा
बेलरायां।
सिंगाही के वार्ड संख्या एक निवासी परिक्रमा प्रसाद (50) मैलानी-गोंडा पैसेंजर ट्रेंन से सुबह छह बजे बेलरायां स्टेशन पर उतरा था। प्लेटफार्म पर उतरने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसने प्लेटफार्म पर ही दम तोड़ दिया। परिक्रमा की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed