फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three passengers hostage looted

तीन यात्रियों को बंधक बनाकर लूटा

Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो ममरी। Updated Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three passengers hostage looted
लूट - फोटो : अमर उजाला
मैजिक चालक की भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन

गोला से मैजिक पर सवार होकर महेशपुर मोहम्मदी जा रहे एक अखबार वितरक समेत तीन यात्रियों को कठिना नदी के जंगल में असलहेधारी बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया है। घटना के पीछे मैजिक चालक की भूमिका संदिग्ध बतायी गई है।

आपबीती सुनाते हुए हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रामदीनपुर निवासी अखबार वितरक सदानंद ने बताया कि मंगलवार सायं वह लखीमपुर से वापस घर जा रहा था। जो गोला के नये बाईपास पर सवारी के इंतजार में खड़ा था। बताया कि इसी बीच सफेद रंग की एक मैजिक जिस पर एक महिला समेत दो लोग पहले से सवार थे, वहां आए और उसे तथा एक महिला सहित दो अन्य को महेशपुर चलने का झांसा देकर चालक ने मैजिक पर बैठा लिया। बाद में उसने मैजिक सिकंद्राबाद रोड पर मोड़ दी। विरोध करने पर चालक ने दो सवारियां सिकंद्राबाद में छोड़कर उसे महेशपुर पहुंचाने को कहा। इसके बाद उसने मैजिक अमीरनगर गोमती मोड़ से फिर गोला की तरफ मोड़ी और रेहरिया के जंगल में मैजिक रोककर लघुशंका करने लगा। इसी बीच जंगल से निकले पांच लोग मैजिक में सवार हो लिए। जिन्हें देख चालक भाग निकला। इन पांचों में से एक मैजिक चलाने लगा और कठिना नदी की मोड़ पर जंगल में मैजिक रोक दी। बाद में सवारियों को तमंचे के बल पर जंगल में खींच ले गए। जहां उन्होंने दोनों महिलाओं समेत पांचों यात्रियों को बंधक बनाकर सभी के मोबाइल, हजारों रुपये नकदी, महिलाओं के गहने आदि लूटकर मैजिक में सवार होकर फरार हो गए। रेहरिया पुलिस पिकेट के पास सरेराह घटना होने के बाद भी पुलिस अनभिज्ञ बनी रही। घटना के शिकार हुए लोगों का कहना है कि मैजिक चालक की बदमाशों से सेटिंग हो सकती है। घटना की सूचना रेहरिया चौकी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed