{"_id":"409d7eb140d9aa212b3e872f29c5abe6","slug":"three-of-the-accused-be-invoiced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपियों का चालान भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन आरोपियों का चालान भेजा
निघासन
Updated Wed, 10 Jun 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ राहत चेक घोटाले में फर्जी खाता खुलवाकर भुगतान कराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
बाढ़ राहत चेक घोटाले के विवेचक दरोगा वीर सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले जेल गए शुक्ल प्रसाद ने मंझिलीपुरवा निवासी चार व्यक्तियों का नाम बताए थे। इस मामले में जांच करने के बाद इसी गांव के प्रहलाद, रतीराम और मटहिया निवासी चुन्ना दोषी पाए गए थे। मंगलवार देर रात तीनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कई लोगों के नाम बताए है। प्रहलाद और रतीराम ने पुलिस को बताया कि दोनों चेक एक लेखपाल ने शुक्ल प्रसाद के माध्यम से दिए थे। शुक्ल प्रसाद ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से भारतीय स्टेट बैंक में फर्जी खाता खुलवाया था। खाता खुलवाने और चेक का भुगतान कराने के बदले उन लोगों को तीन सौ रुपये दिए गए थे।
विवेचक दरोगा वीर सिंह ने बताया कि इस मामले में लेखपाल की लापरवाही उजागर हुई है। जालसाजों के पास चेक कहां से आए, इस मामले की जांच चल रही है।